Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जापान में ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ताकाइची की पार्टी ने निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। इस बड़ी जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जीत ताकाइची की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व का नतीजा मानी जा रही है। चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पब्लिक टेलीविजन नेटवर्क एनएचके को दिए इंटरव्यू में ताकाइची ने कहा कि वह अब ऐसी नीतियों पर काम करेंगी, जिनसे जापान को अधिक मजबूत और समृद्ध बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश में कहा, “सनाए ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर आपको हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।”

एनएचके के अनुसार, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने 465 सदस्यीय निचले सदन में 316 सीटें हासिल की हैं, जो 261 सीटों के पूर्ण बहुमत से कहीं अधिक है। यह पार्टी की 1955 में स्थापना के बाद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले 1986 में प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन के नेतृत्व में पार्टी ने 300 सीटें जीती थीं।

हालांकि एलडीपी के पास ऊपरी सदन में बहुमत नहीं है, लेकिन निचले सदन में मिली भारी जीत से प्रधानमंत्री ताकाइची को अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में मजबूती मिलेगी। उनका फोकस जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने पर है, खासकर ऐसे समय में जब चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है और अमेरिका के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने की कोशिशें जारी हैं।

ताकाइची ने कहा कि वह विपक्ष का समर्थन जुटाने का प्रयास करते हुए अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह जरूरत के मुताबिक लचीला रुख अपनाएंगी। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पद संभालने के महज तीन महीने बाद ही समय से पहले चुनाव कराए थे, ताकि अपनी लोकप्रियता का लाभ उठाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.