Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीमा पार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, अमृतसर से 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार, हेरोइन और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े तस्करी गिरोह के लिए काम कर रहे हैं। इनपुट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों को काबू किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे। इनके संपर्क सीमा पार मौजूद तस्करी हैंडलरों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और करीब 11 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगनाओं तक पहुंच बनाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.