Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बल्लभगढ़ में दर्दनाक हादसा, मां ने बेटी संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग

फरीदाबाद । बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप सुभाष कॉलोनी इलाके में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने छह वर्षीय बेटे लक्ष्य को स्कूल छोड़ने गई थी। इस दौरान उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी भी मौजूद थी।

स्कूल से वापस लौटते समय महिला अचानक रेलवे लाइन की ओर चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान जब एक ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तब महिला ने अपनी बच्ची को साथ लेकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

इस दर्दनाक घटना के बाद सुभाष कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं रेलवे ट्रैक के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर स्थिति को सामान्य कराया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.