Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ससुराल की प्रताड़ना से टूटी 22 वर्षीय महिला, की आत्महत्या

बेंगलुरु। कर्नाटक के बीदर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका पर आरोप है कि ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और कथित रूप से वेश्यावृत्ति के लिए भी दबाव बना रहे थे।

मृत महिला की पहचान अंजनाबाई शेखर पाटिल के रूप में हुई है, जो बीदर जिले के भालकी क्षेत्र की रहने वाली थी। अंजनाबाई की शादी वर्ष 2022 में शेखर पाटिल से हुई थी। दंपती का एक 11 महीने का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि अंजनाबाई अपने पति के साथ बसावकल्याण में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, घटना बसावकल्याण की ओम कॉलोनी में स्थित ससुराल के घर में हुई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका के पिता विजयकुमार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अंजनाबाई पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला जाता था और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति शेखर पाटिल सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.