Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले,इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे अपराधियों को बेल के स्थान पर जेल भेजने की पक्की व्यवस्था करने के लिए एक स्पेशल सेल का गठन करेंगे। यह बात उन्होंने आज मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। 

विनोद कुमार ने कहा कि अकसर बहुत से अपराधी ट्रायल के दौरान बेल पर छूट जाते हैं और बहुत से ऐसे मामले होते हैं जिनमें अपराधियों को सजा नहीं मिल पाती। इस बात पर मंडी जिला पुलिस अब स्पेशल सेल का गठन करेगी। यह सेल कमियों पर काम करते हुए भविष्य में अपराधियों को सलाखों के पीछे भिजवाने का पक्का बंदोबस्त करेगा।विनोद कुमार ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के नाम पर बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के जो असली कारण हैं उन पर काम करते हुए इसमें कमी लाने की दिशा में प्रयाए किए जाएंगे।


विनोद कुमार ने कहा कि आज प्रदेश में चिट्टा एक गंभीर समस्या बनी हुई है और प्रदेश सरकार पूरी संजीदगी के साथ इसकी रोकथाम के लिए कार्य कर रही है। मंडी जिला पुलिस ने भी इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कई अभियान चला रखे हैं। आने वाले समय में इन अभियानों को और तेज किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे और इसका एक पूरा प्लान तैयार करके उसपर काम किया जाएगा। एनडीपीएस एक्ट पर जिला पुलिस को मेन फोक्स रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.