Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर: विधवा रत्नी देवी ने जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, प्रशासन से न्याय की मांग

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पनोह पंचायत की अनुसूचित जाति की विधवा रत्नी देवी ने अपनी जमीन पर कब्जे का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ गांव वाले उनकी जमीन को अपना बताकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने रविंद्र सिंह डोगरा से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

रत्नी देवी का कहना है कि आरोपित लोग जानबूझकर जमीन की गलत पैमाइश करवा रहे हैं ताकि उसका लाभ उठाकर जमीन पर कब्जा किया जा सके। पिछले छह महीनों में वह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और पूर्व एवं वर्तमान विधायक से भी मिल चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें ठोस मदद नहीं मिली। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान और अपने जान-माल को खतरे में महसूस कर रही हैं।रविंद्र सिंह डोगरा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीब विधवा महिलाओं को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन से मौके पर जांच कर रत्नी देवी को उसकी जमीन दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत रत्नी देवी के घर पर शौचालय निर्माण की भी सिफारिश की, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।यह मामला स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता और गरीब नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की चुनौती को उजागर करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.