Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के नए एसपी गौरव सिंह ने नशा तस्करों को दी सख्त चेतावनी

शिमला, संजू-:शिमला के नए पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव सिंह ने अपने पदभार संभालते ही नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार से अर्जित संपत्तियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत सीज किया जाएगा। इसके अलावा, जो भी नशा तस्कर बार-बार अवैध गतिविधियों में पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरव सिंह ने नशा निवारण अभियान को प्राथमिकता देते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय समाज के सहयोग से युवाओं और खासकर स्कूल के छात्रों में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के शिकार लोगों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के उपाय किए जाएंगे।

एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को अपने प्राथमिक एजेंडा में रखा है। साथ ही, राजधानी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए भी विशेष रणनीतियों पर काम किया जाएगा।गौरव सिंह का स्पष्ट संदेश है कि शिमला में नशा कारोबार और अपराध के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी, और सभी अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.