Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में केएमपी किनारे अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, मची अफरा-तफरी

खरखौदा (सोनीपत)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध कब्जों के खिलाफ एचएसआइआइडीसी ने बड़ा अभियान चलाया। विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ अवैध रूप से संचालित दर्जनों ढाबों और अस्थायी ढांचों को हटाकर क्षेत्र को खाली कराया।

इस कार्रवाई की अगुवाई केएमपी मैनेजर प्रवीण बेनीवाल ने की। अभियान की खबर मिलते ही ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक आनन-फानन में ढाबों का सामान समेटते और ढांचे हटाने की कोशिश करते नजर आए।

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश कुमार भी मौजूद रहे। उनकी निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। विभाग की टीम ने तुर्कपुर और गढ़ी बाला क्षेत्र के पास मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटवाए और एक्सप्रेसवे किनारे की जमीन को पूरी तरह साफ कराया।

प्रबंधक प्रवीण बेनीवाल ने बताया कि एक्सप्रेसवे के आसपास बिना अनुमति ढाबे और अस्थायी निर्माण किए गए थे। ये ढांचे नियमों के खिलाफ थे और यातायात सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा खतरा बन चुके थे। ढाबों के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाते थे, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती थी।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पहले कई बार नोटिस जारी कर ढाबा संचालकों को हटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद आदेशों की अनदेखी की गई। इसी कारण विभाग को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

अधिकारियों ने साफ किया कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यदि दोबारा किसी ने अवैध ढाबा या निर्माण किया तो कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.