Facebook-f Youtube X-twitter

मूसेवाला केस में नया मोड़, माता-पिता SSP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे

मानसा। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को मानसा स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि जनवरी महीने में उनके साथ हुई कथित धोखाधड़ी को लेकर उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन मानसा पुलिस मामले पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बंटी बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कुछ लोग उनके केस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “CM के OSD मेरे केस को प्रभावित कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैंने भगवंत मान दा की चुक लेया।”

परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे एसएसपी कार्यालय के बाहर ही डटे रहेंगे। धरने के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा और बड़ी संख्या में समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.