Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश से ठंड घटी

हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के पश्चिमी राजस्थान से सटे जिलों में मौसम में हल्का बदलाव दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार हिसार और भिवानी में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदें पड़ीं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इसके चलते पश्चिमी और मध्य राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसका असर हरियाणा के राजस्थान से सटे इलाकों में देखने को मिला। इसी कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई और मौसम में नमी बढ़ी। बुधवार को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट और न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदेश में पलवल का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे अधिक रहा। वहीं करनाल और सोनीपत में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल घने कोहरे की संभावना कमजोर है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाए रहने की आशंका बनी हुई है।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी को दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

13 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम बताई जा रही है।

16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हिसार समेत आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

17 फरवरी से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.