Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 17 जिलों में शुरू हुए नए डे-केयर कैंसर सेंटर

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने कैंसर रोगियों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटरों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही अब प्रदेश के कुल 22 जिलों में कैंसर उपचार की डे-केयर सुविधा उपलब्ध हो गई है।

सरकार ने यह पहल वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में की गई घोषणा के तहत शुरू की थी, जिसे अब अमल में लाकर पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मरीजों के लिए ऐसे केंद्र स्थापित किए हैं, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में भटकना न पड़े और उनके जिले में ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इन डे-केयर कैंसर सेंटरों के माध्यम से मरीजों को कीमोथेरेपी, फॉलो-अप ट्रीटमेंट और देखभाल जैसी आवश्यक सुविधाएं अपने ही जिले में मिलेंगी। इससे मरीजों को इलाज के दौरान बार-बार दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय के साथ-साथ खर्च में भी कमी आएगी।

स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कैंसर की रोकथाम, जांच और इलाज से जुड़ी सेवाएं लगातार मजबूत कर रहा है। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।

सरकार ने बताया कि ये केंद्र ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर काम करेंगे। इस मॉडल के तहत पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर, सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद और अटल कैंसर केयर सेंटर अंबाला छावनी को हब के रूप में विकसित किया गया है, जो जिला अस्पतालों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर में पहले से ही कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, सर्जरी और पेलिएटिव केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां बड़ी संख्या में कीमोथेरेपी सत्र, मैमोग्राफी, ब्रैकीथेरेपी और कैंसर सर्जरी की जा रही हैं।

सरकार के अनुसार जिला स्तर पर उपचार सुविधा मिलने से मरीजों के यात्रा, ठहरने और अन्य खर्चों में काफी राहत मिलेगी। साथ ही हरियाणा रोडवेज की बसों में कैंसर मरीज और एक सहायक को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। वहीं, स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर मरीजों को, जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपये सालाना से कम है, सरकार द्वारा 3000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

सरकार का कहना है कि इन नए डे-केयर कैंसर सेंटरों से प्रदेश में कैंसर इलाज की व्यवस्था और मजबूत होगी और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.