Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में फोम फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से मची अफरातफरी

सोनीपत। सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब फोम के गद्दे और अन्य सामान तैयार करने वाली पैरामाउंट कंपनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, तब तक आग फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी और आधे से ज्यादा परिसर जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड करीब पौने घंटे बाद पहुंची। तब तक आग काफी भयावह हो चुकी थी और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और काफी देर तक राहत कार्य जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री सोनीपत के कारोबारी श्रीभगवान की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ ‘युवा संवाद’, महिला सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में शुक्रवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक भूमिका और समान अवसरों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस विशेष...

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी...
Summer Express - पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पानीपत में 12 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, सौतेली मां और उसके बेटे पर गंभीर आरोप

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 12 वर्षीय बालिका के साथ लंबे समय तक कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित महिला और उसका पुत्र...

विधवा की जमीन कब्जे की शिकायत पर मंत्री का सख्त एक्शन

Summer express, चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कथित जमीन धोखाधड़ी और अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठा। समसपुर गांव की विधवा बाला देवी ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष शिकायत रखी कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत में...

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.