Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की माननीय अध्यक्षा  विजया राहतकर ने की। 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, वरिष्ठ शिक्षाविद, पुलिस अधिकारी, शिमला प्रशासन के प्रतिनिधि, छात्र प्रतिनिधि और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।अध्यक्ष  विजया राहतकर ने अपने संबोधन में कहा कि “विश्वविद्यालयों में आंतरिक शिकायत निवारण समितियाँ केवल औपचारिकता न बनें, बल्कि व्यवहारिक रूप से सक्रिय रहें। शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता, जवाबदेही और गोपनीयता के साथ होना चाहिए, ताकि प्रत्येक छात्रा यह विश्वास कर सके कि उसका संस्थान उसके साथ खड़ा है। यही एक सुरक्षित परिसर की असली पहचान है।”परामर्श कार्यक्रम में संस्थानों में सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण बनाए रखने, शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने, POSH प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन तथा पुलिस और शिक्षण संस्थानों के समन्वय को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.