Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में घर में घुसकर हमला, एक ही परिवार के 5 घायल

पलवल। जिले के गोपालगढ़ गांव में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मुंडकटी थाना पुलिस ने 13 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता धर्मवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की रात को गजेन्द्र उर्फ गज्जू, सतेन्द्र उर्फ सिक्कू, कृष्ण, मामराज, रोहित, सुखदेव, श्याम, रोबिट, मनीष, भूरा, बलदेव, ब्रजेश, चंचल, धर्मेन्द्र और अन्य लोग लाठी-डंडों, फरसा, कुल्हाड़ी और हथौड़ा लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों पर अचानक हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की।

इस घटना में धर्मवती, सुरेन्द्र, सुमरती, बबीता और मनीष घायल हो गए। पीड़िता का कहना है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने मौके पर हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

हमले के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन तब कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। हालांकि जांच के दौरान फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन रास्ता रोककर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश को सौंप दी है। मुंडकटी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.