Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

WhatsApp का नया फीचर: अब फोटो-वीडियो की क्वालिटी चुन सकेंगे यूजर्स, डेटा और स्टोरेज की होगी बचत

नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी एक नया ऑटो-डाउनलोड फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जो न केवल डेटा की खपत को कम करेगा, बल्कि डिवाइस की स्टोरेज पर भी अनावश्यक दबाव नहीं डालेगा।

Wabetainfo की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp iOS बीटा वर्जन 25.18.10.81 में एक नए ‘Auto Download Quality’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के तहत यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि वे मीडिया फाइल्स (फोटो और वीडियो) स्टैंडर्ड क्वालिटी में डाउनलोड करना चाहते हैं या HD क्वालिटी में।

‘Storage and Data’ सेक्शन में मिलेगा नया विकल्प

यह नया विकल्प WhatsApp के ‘Storage and Data’ सेटिंग्स में मिलेगा। यूजर जैसे ही कोई क्वालिटी सिलेक्ट करेगा, उसी के अनुसार मीडिया फाइल्स अपने आप डाउनलोड होंगी। इससे अनावश्यक रूप से हाई-क्वालिटी फाइल डाउनलोड नहीं होंगी और स्टोरेज की बचत होगी।

WhatsApp देगा डुअल वर्जन की सुविधा

अपडेट के बाद WhatsApp हर फोटो और वीडियो का दो वर्जन बनाएगा — एक स्टैंडर्ड और दूसरा HD। यूजर्स अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार इनमें से कोई एक वर्जन डाउनलोड कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि यह फीचर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगा।

iPhone यूजर्स को पहले मिलेगा अपडेट

इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और अगस्त से इसे iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद Android यूजर्स को भी यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।

किन यूजर्स को होगा ज्यादा फायदा?

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जिनके पास सीमित डेटा प्लान है या जिनकी इंटरनेट स्पीड धीमी रहती है। ग्रुप चैट्स में अक्सर ऐसे फोटो-वीडियो भेजे जाते हैं जिन्हें हर बार यूजर नहीं देखता। ऐसे में लो-क्वालिटी मीडिया फाइल्स की ऑटो डाउनलोडिंग से डेटा और मेमोरी दोनों की बचत होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.