Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंजार की तीर्थन घाटी में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जा रहा फागली उत्सव

कुल्लू, मनमिंदर -:जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में हर वर्ष की भांति इस बार भी बिभिन्न गांवों में भगवान विष्णु नारायण को समर्पित प्राचीनतम मुखौटा उत्सव फागली श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर फागुन सक्रांति के दिन तीर्थन घाटी में स्थित विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की गोद में बसे सुंदर गांव तिन्दर में मुखौटा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया। देवता विष्णु नरायण को समर्पित यह पर्व तिन्दर गांव में बड़े धूमधाम और हर्षउल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें देवता की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। 

मढयालों ने जुब बाँट कर दिया सुख समृद्धि का आशीर्वाद

आजकल समुचित तीर्थन घाटी में मुखौटा उत्सव फागली की धूम मची हुई है। यहां दूरदराज क्षेत्रों के हर गांव में यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है। तिन्दर गांव में मनाए गए इस उत्सव के दौरान अतिथियों को पारंपरिक व्यंजन चिलडू परोसे गए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। पूरे गांव में भक्ति, उल्लास और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों का मानना है कि फागली उत्सव से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है तथा नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है। फागली उत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व बंजार और तीर्थन घाटी की पहचान को और सशक्त बनाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.