Facebook-f Youtube X-twitter

RDG मुद्दे पर शिमला में सियासी संग्राम:सर्वदलीय बैठक बेनतीजा, बीजेपी का वॉकआउट

शिमला, संजू-:शिमला में राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सभी राजनीतिक दलों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, बसपा और माकपा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हालांकि लंबी चर्चा के बावजूद कोई सर्वसम्मति नहीं बन सकी। बैठक के बीच ही बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया और राज्य सरकार पर केंद्र को बेवजह दोषी ठहराने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी वित्तीय नाकामी छिपाने के लिए केंद्र और बीजेपी पर आरोप मढ़ रही है। उनका कहना था कि आरडीजी का मुद्दा राजनीतिक लाभ के लिए उठाया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेदार है।वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी आरडीजी पर ठोस चर्चा से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में मिले 54,296 करोड़ रुपये के राजस्व घाटा अनुदान और 16,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति का उपयोग विकास के बजाय फिजूलखर्ची और राजनीतिक लाभ के लिए किया। मुख्यमंत्री के अनुसार यह राशि राज्य की कुल आय का 25 से 30 प्रतिशत तक थी।

सुक्खू ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये की आरडीजी प्राप्त हुई है, जो पूर्व सरकार को मिली राशि से लगभग आधी है। उन्होंने इसे प्रदेश के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि सभी दलों को राजनीतिक मतभेद भुलाकर राज्यहित में एकजुट होना चाहिए।बैठक में माकपा नेता राकेश सिंघा ने भी आर्थिक स्थिति पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता बताई, लेकिन स्पष्ट है कि फिलहाल आरडीजी मुद्दे पर सियासी टकराव जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.