Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अयोध्या आरसेटी भी मुरीद हुआ शाहपुर के बैंबू आर्टिस्ट विजय मेहरा की कारीगरी का

धर्मशाला, राहुल-: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मकड़ोटी गांव के बैंबू आर्टिस्ट विजय मेहरा की महीन कारीगरी का लोहा अब उत्तर भारत में भी माना जा रहा है। उनकी कला से प्रभावित होकर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या ने उन्हें विशेष आग्रह पर प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया। खास बात यह रही कि यह प्रशिक्षण राम मंदिर निर्माण से जुड़े स्वरोजगार मॉडल को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।

पिछले करीब 25 वर्षों से बैंबू क्राफ्ट से जुड़े विजय मेहरा वर्तमान में श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के समीप स्थित हिम ईरा शॉप में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ कार्यरत हैं। अब तक वे आरसेटी के माध्यम से 600 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की महिलाएं भी शामिल हैं।

विजय मेहरा ने बताया कि बरसात के दौरान उन्हें अयोध्या से आरसेटी के डायरेक्टर का फोन आया था। उनसे बांस से राम मंदिर के मॉडल तैयार करने का प्रशिक्षण देने का आग्रह किया गया। उस समय प्रदेश में भारी बारिश के कारण उन्होंने बरसात के बाद आने की बात कही। बाद में आरसेटी प्रशासन ने विशेष समन्वय कर उनके अयोध्या प्रवास की व्यवस्था सुनिश्चित की।

अयोध्या में उन्होंने महिलाओं को 30 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया। शुरुआत में कार्यक्रम 15 दिन का तय था, लेकिन बढ़ती रुचि और प्रतिभागियों की संख्या को देखते हुए इसे बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 3डी और 4डी डिजाइन में राम मंदिर के मॉडल बनाना सिखाया गया। इस पहल का उद्देश्य कम लागत वाले कच्चे माल से आकर्षक उत्पाद तैयार कर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देना था।प्रशिक्षण में महिलाओं के साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और सजावट कार्य से जुड़े लोग भी शामिल हुए.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.