Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में कांग्रेस का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, ट्रेड डील और पेंशन मुद्दे पर सरकार घिरी

कैथल, 16 फरवरी-:कैथल में जिला कांग्रेस ने आज लघु सचिवालय के बाहर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने किसान ट्रेड डील, वृद्धावस्था पेंशन में कटौती, राशन कार्ड निरस्त करने और हरियाणा लोक सेवा आयोग में भर्ती से जुड़े फैसलों पर कड़ा एतराज जताया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘किसान हितों की रक्षा करो’, ‘पेंशन बहाल करो’, और ‘युवाओं के साथ अन्याय बंद करो’ जैसे नारे लगाए।नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की ट्रेड नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ हैं और इससे कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं राज्य सरकार पर आरोप लगाया गया कि वृद्धावस्था पेंशन और पात्र लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, जिससे गरीब और बुजुर्ग वर्ग प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा, हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में बाहरी उम्मीदवारों से जुड़े मुद्दे को भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और स्थानीय युवाओं के हितों के अनुरूप होनी चाहिए।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से जनहित के फैसले लेने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...

करवाचौथ को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए 4 घंटे तक इंतजार

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। करवाचौथ के पर्व को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी के साथ-साथ मेहंदी लगवाने के लिए...

हरियाणा में बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, 2 नवंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक...

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.