Facebook-f Youtube X-twitter

मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच तेज

मोहाली I शहर के स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। एहतियातन स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों को तुरंत घर भेज दिया और परिसरों को खाली करा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गईं।

धमकी भरे ईमेल के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी 16 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके चलते उन्हें खाली कराना पड़ा था। लगातार मिल रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।

सबसे बड़ी चिंता का कारण यह है कि आज सीबीएसई की गणित विषय की परीक्षा आयोजित होनी है। कई स्कूल परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित हैं, ऐसे में समय रहते सुरक्षा जांच पूरी कर परीक्षा को शांतिपूर्वक और निर्धारित समय पर संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन गया है।

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

जयराम ठाकुर ने सिया हत्याकांड पर जताई नाराजगी, त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग

मंडी ,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिया हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद सरकार अब तक केवल जांच तक ही सीमित है, जबकि ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की...

संगठन की अनदेखी पर फिर उठे सवाल, सरकार–संगठन तालमेल सुधारने की जरूरत: कौल सिंह ठाकुर

शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने एक बार फिर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर...

नगर निगम हमीरपुर का सख्त फैसला: सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच पर रोक, पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर, अरविंद-: नगर निगम हमीरपुर ने शहर में बढ़ती गंदगी और कुत्तों से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। निगम ने आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच करवाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।...

HRTC धर्मशाला बस स्टैंड निर्माण विवाद: कोर्ट जाने की तैयारी, वेंडर पर सख्ती

Summer express/धर्मशाला : राहुल चावला-: धर्मशाला में लंबे समय से लंबित बस स्टैंड निर्माण को लेकर अब मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) इस मुद्दे पर जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन वेंडर द्वारा लगातार निर्माण कार्य में देरी और आनाकानी से नाराज़...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.