Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में नौकरानी ने घर से नकदी चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-6 स्थित एक मकान से नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव संधोली निवासी सुमन उर्फ लीलावती के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रामस्वरूप कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिछले करीब तीन महीने से सेक्टर-6 निवासी राकेश के घर पर घरेलू कामकाज और साफ-सफाई का कार्य कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन जब महिला काम कर रही थी, तो उसे एक कमरे में पर्स रखा हुआ दिखाई दिया। पर्स में नकदी होने का अंदेशा होते ही उसके मन में लालच आ गया और उसने मौका देखकर पर्स से नकदी निकाल ली। चोरी के बाद महिला ने किसी को शक न हो, इसके लिए सामान्य तरीके से काम करना जारी रखा और बाद में घर से चली गई।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई रकम में से महिला ने करीब 12 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। जब मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, तो जांच के दौरान आरोपी महिला पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सारा सच उगल दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से शेष बचे 4 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने पहले भी किसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.