Facebook-f Youtube X-twitter

भाजपा में भी सब दूध के धुले नहीं : विधायक सतपाल जांबा

कैथल। कैथल के पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम का है, जहां लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान जब लोगों ने भ्रष्टाचार और व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, तो विधायक सतपाल जांबा ने मंच से माइक संभालते हुए खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में भी सभी लोग “दूध के धुले” नहीं हैं। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरी पार्टियों से कई ऐसे लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं जिनका मकसद सिर्फ अपना स्वार्थ पूरा करना है।

विधायक ने कहा कि कुछ लोग केवल अपने फायदे के लिए पार्टी बदलते हैं और अगले पांच साल अपना मतलब निकालकर फिर सिस्टम बदलते ही भाग जाते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को “तेरे न मेरे” बताते हुए कहा कि ये न पार्टी के होते हैं और न जनता के, बल्कि सिर्फ अपने काम के लिए राजनीति करते हैं। विधायक ने कार्यकर्ताओं और जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक सतपाल जांबा का विवादित बयानों से पहले भी पुराना नाता रहा है। वर्ष 2024 में फरल गांव में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान पर विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी थी। इसके अलावा सुशासन दिवस के मौके पर भी उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों पर खुलकर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी थी कि अगली बार वह भ्रष्ट अफसरों के नाम सार्वजनिक करेंगे। विधायक के इस ताजा बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.