Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट क्षेत्र के अंतर्गत नई सब्जी मंडी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब गंदे नाले के किनारे एक पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना सुबह सफाई कर्मचारियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी की दीवार के साथ लगते नाले के पास एक पेड़ से शव लटका हुआ मिला था। सफाई कर्मचारी जब सुबह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव को देखा और तुरंत कृष्णा गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

बताया जा रहा है कि शव दीवार के पास फंसा हुआ था, जिसे निकालने में दिक्कत आई। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से दीवार को आंशिक रूप से तोड़कर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लिया।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने लाल रंग की जैकेट और गहरे रंग की जींस पहन रखी थी। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है। यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.