Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री ने उचाना में महाग्राम और जलापूर्ति योजनाओं का किया शिलान्यास

उचाना | उचाना विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिन तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन पर कुल 28 करोड़ 54 लाख 7 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं जिन दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनकी अनुमानित लागत 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये है। सरकार का कहना है कि इन कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने नरवाना जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का उद्घाटन किया। इस योजना में सिरसा ब्रांच के आरडी 189990/एल से ऑफ-टेक समेत संबंधित संरचनाओं के पुनर्निर्माण कार्य को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा खेल विभाग के माध्यम से 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

वहीं 2 करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण और उन्नयन तथा शेष वितरण पाइपलाइन बिछाने के कार्य को भी शुरू किया गया।

महाग्राम योजना के तहत बड़े प्रोजेक्ट्स की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली मजबूत करने और दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के अंतर्गत गांव छतर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की भी आधारशिला रखी गई।

क्षेत्र को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार के अनुसार इन योजनाओं के पूरा होने से उचाना क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज और खेल सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही ग्रामीण इलाकों में आधारभूत ढांचा बेहतर होने से आम लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.