Facebook-f Youtube X-twitter

धमतरी में मिडिल स्कूल के 35 छात्रों ने अपनी कलाई काटी, जांच जारी

धमतरी  | धमतरी (छत्तीसगढ़) में एक मिडिल स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 विद्यार्थियों ने लगभग 20 दिन पहले अपनी कलाई काटने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही स्कूल प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावकों ने बैठक कर स्थिति का आकलन किया।

जिला प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, शिक्षा विभाग और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मेडिकल टीम के डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों द्वारा यह कदम नशे के असर में उठाया गया प्रतीत होता है। वहीं, स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि छात्र एक-दूसरे को देखकर यह कार्य कर रहे थे, जिससे यह घटना सामूहिक रूप में हुई।

बीईओ चंद्रकुमार साहू ने बताया कि सभी प्रभावित छात्रों की काउंसलिंग की गई है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में लड़के और लड़कियों दोनों अध्ययनरत हैं, और प्रशासन इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

इस मामले ने शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच चिंता बढ़ा दी है, और प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और उचित निगरानी के लिए उपायों को कड़ा करने का निर्देश दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.