Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में खेल प्रमाणपत्रों की सत्यता पर उठे सवाल, व्यापक जांच शुरू

गुरुग्राम। हरियाणा में वर्ष 2018 से पहले जारी किए गए खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अब व्यापक जांच शुरू कर दी गई है। खेल निदेशक कार्यालय ने सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 2018 से पूर्व बनाए गए ग्रेडेशन प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच की जाए।

यह जांच विशेष रूप से उन कर्मचारियों पर केंद्रित है, जिन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न भर्तियों के माध्यम से खेल कोटे के तहत नौकरी हासिल की थी। अधिकारियों के अनुसार, पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। इसी पृष्ठभूमि में अब पुराने प्रमाणपत्रों की वैधता और पात्रता की दोबारा पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेशभर में करीब 2000 से अधिक मामलों की जांच की जा रही है। इनमें कुछ ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्होंने खेल प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की, लेकिन बाद में ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा कराने को कहा गया। कुछ मामलों में खेल विभाग ने ग्रेडेशन जारी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी।

गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों से संबंधित लाभार्थियों की जांच के विशेष आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को दस दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश हैं। जांच में यह परखा जाएगा कि संबंधित खिलाड़ी वास्तव में उस ग्रेड के पात्र थे या नहीं और प्रमाणपत्र नियमानुसार जारी किए गए थे या नहीं।

खेल विभाग के अनुसार, किसी प्रतियोगिता में पदक के आधार पर ए, बी, सी या डी ग्रेडेशन दिया जाता है, जिसका लाभ कॉलेज प्रवेश और सरकारी नौकरी में खेल कोटे के तहत मिलता है। खेल उपनिदेशक गुरुग्राम मंडल गिर्राज सिंह ने बताया कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.