Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनेटा गर्ल्स स्कूल के मर्जिंग के खिलाफ एसएमसी  व छात्रों ने किया जोरदार विरोध, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

हमीरपुर, अरविन्द-: धनेटा गर्ल्स स्कूल को मर्ज करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (SMC), छात्राओं एवं अभिभावकों ने डीसी कार्यालय हमीरपुर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कियाप्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्कूल को मर्ज करके इसे एक CBSE स्कूल में बदल दिया गया है, जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान एसएमसी के सदस्य, छात्राएं एवं उनके अभिभावक एकत्रित होकर आरोप लगाया कि शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अभिभावकों ने कहा कि वे अपने बच्चों को एचपी बोर्ड के माध्यम से ही शिक्षा दिलवाना चाहते हैं और उन्हें सीबीएसई बोर्ड में नहीं भेजना चाहते।धनेटा गर्ल्स स्कूल वर्ष 1934 से संचालित है और दशकों से स्थानीय छात्राएं इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्कूल में उत्तम गुणवत्ता की पढ़ाई प्रदान की जाती है और स्थानीय स्तर पर यह स्कूल बच्चों की शिक्षा के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

एसएमसी की प्रधान नीना देवी ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से स्कूल को मर्ज करने के फैसले के बारे में सूचना दी गई है, जिसका वे पूरी तरह विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि इस मर्जिंग से स्थानीय छात्राओं को एचपी बोर्ड के बजाय सीबीएसई में पढ़ना पड़ना होगा, जिससे शिक्षा की दिशा और गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ेगा।नीना देवी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हुए कहा कि स्कूल को मर्ज न किया जाए और इसे एचपी बोर्ड से जुड़े विद्यालय के रूप में ही जारी रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती तो वे अपने अधिकारों के लिये सड़कों पर और बड़ा आंदोलन करेंगे।एक अभिभावक ने कहा कि धनेटा गर्ल स्कूल की मर्जिंग से बच्चों के रोज़मर्रा के जीवन पर भी असर पड़ेगा और वे अपनी इच्छानुसार शिक्षा चुनने से वंचित रहेंगे।विद्यालय की छात्रा अपेक्षा ने भी मुख्यमंत्री से विनती की कि स्कूल को मर्ज न किया जाए और वर्तमान व्यवस्था को बरकरार रखा जाए, क्योंकि यहां बच्चों को बेहतरीन तरीके से पढ़ाया जाता है।प्रदर्शन में शामिल सभी ने एक संयुक्त ज्ञापन एडीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा, जिसमें स्कूल को मर्ज ना करने की मांग दोबारा लिखित रूप से की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.