Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जल्द दस्तक देगा मानसून

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में तेज हवाओं, गरज के साथ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

एक हफ्ते में हरियाणा पहुंचेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की सक्रियता तेज हो गई है और यह इस बार अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि मानसून 28 जून तक राज्य में पहुंच सकता है, जो सामान्य से करीब एक सप्ताह पहले की स्थिति है। इससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है।

रविवार को इन जिलों में बरसे बादल

रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों—जैसे पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस समय राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है।

25 जून तक लगातार बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 25 जून तक प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, फसलों के लिहाज से भी यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.