Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत के राई में NH-44 पर भीषण हादसा, बस परिचालक की मौत

राई (सोनीपत) |  हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमृतसर से दिल्ली आ रही वोल्वो बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह करीब छह बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास फ्लाईओवर के निकट मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना में बस परिचालक अमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल बस चालक निकेश को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। चालक और परिचालक दोनों अमृतसर के निवासी बताए गए हैं।

घायलों में दिल्ली के एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं, जो अमृतसर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस देर रात अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। राई क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विस्तृत जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...

करवाचौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने में जुटीं महिलाएं

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। करवाचौथ के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रही हैं। चूड़ियों, शृंगार के सामान, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं,...

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला...

रेवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संदेह पर 281 किलो घी किया सीज

Summer express, रेवाड़ी | त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में जांच अभियान तेज कर दिया है।टीम ने अलग-अलग स्थानों पर गोदामों, मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान गुणवत्ता पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.