Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में रिटायर्ड कर्मचारी से 13 लाख की साइबर ठगी, फेसबुक के जरिए बनाया शिकार

पंचकूला | पंचकूला में केंद्रीय सरकार के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश के झांसे में लेकर 13.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-20 निवासी श्याम लाल मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में उनकी फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई। आरोपी ने स्वयं को यूके का नागरिक बताया और बाद में व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी।

कुछ समय बाद आरोपी ने अपनी कथित कजिन सिस्टर चार्ल्स एलिजाबेथ से संपर्क करवाया, जिसने एक बिजनेस मॉडल समझाया। उसने दावा किया कि एक हजार अमेरिकी डॉलर में उत्पाद उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे बाद में तीन हजार अमेरिकी डॉलर में बेचा जा सकता है। यह भी कहा गया कि कंपनी के प्रतिनिधि ही उत्पाद को खरीद लेंगे, जिससे निवेशक को भारी मुनाफा होगा।

लाभ के लालच में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में पांच बार कुल 13.10 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने उत्पाद भेजने या मुनाफा देने की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

साइबर क्राइम थाना के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जसमीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। खातों के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में आकर किसी भी प्रकार का निवेश न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.