Facebook-f Youtube X-twitter

27 फरवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे मोहन भागवत, 28 को प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी को करेंगे संबोधित

कुरुक्षेत्र |  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 27 फरवरी को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह 28 फरवरी को आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में कई दिनों से तैयारियां जोरों पर हैं और स्वयंसेवकों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

गोष्ठी में लगभग 450 प्रबुद्धजन भाग लेंगे, जिनमें कुलपति, पूर्व कुलपति, शिक्षाविद, सेवानिवृत्त आईएएस व एचसीएस अधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर संघ की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मोहन भागवत संघ के चौथे सरसंघचालक हैं, जो गीता की पावन धरा कुरुक्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इससे पूर्व द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी), रज्जू भैया और के.एस. सुदर्शन भी अलग-अलग अवसरों पर यहां आ चुके हैं। गोलवलकर ने ही कुरुक्षेत्र में श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नींव रखी थी, जिसके बाद से सरसंघचालकों का यहां आगमन होता रहा है।

बताया जा रहा है कि मोहन भागवत इससे पहले भी तीन बार कुरुक्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। इस बार के कार्यक्रम को लेकर संघ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.