Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मासूम शर्मा माफी नहीं मांगेंगे तो हरियाणा में बैन, सरपंच एसोसिएशन की चेतावनी

टोहाना (फतेहाबाद) I जींद में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर सरपंचों के कथित अपमान के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब यह मामला टोहाना तक पहुंच गया है, जहां हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने चेतावनी दी कि यदि सिंगर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश की पंचायतें उनके कार्यक्रमों का विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि माफी नहीं मिलने की स्थिति में हरियाणा के विभिन्न गांवों में उनके किसी भी शो को अनुमति नहीं दी जाएगी।

रणबीर गिल ने यह भी कहा कि सरपंचों का प्रभाव केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के गांवों में उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके चलते कलाकार को व्यापक विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों के दौरान सिंगर के व्यवहार को लेकर पहले भी विवाद खड़े होते रहे हैं।

एसोसिएशन की ओर से यह भी दावा किया गया कि गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत को एक व्यक्ति द्वारा धमकी देकर एक वीडियो हटाने के लिए दबाव डाला गया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी सरपंच को परेशान किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही हरियाणा सरकार से विवादित गीतों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि युवाओं पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

फिलहाल मामले को लेकर सिंगर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.