चंडीगढ़। पटियाला निवासी विनय प्रताप सिंह को फर्जी नाम पवन सभरवाल गौतम बुध नगर नोएडा का निवासी बताकर अमेरिका भेजा गया। ट्रंप की पुलिस ने एयरपोर्ट में ही विनय प्रताप को पकड़ लिया। पता चला कि इस मानव तस्करी में जीरकपुर निवासी अशोक कुमार शामिल है। दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस की टीम ने जीरकपुर में दबिश डाली। पुलिस को अशोक कुमार की तलाश है।
डिपोर्ट हुए विनय प्रताप ने पुलिस को बताया कि उसे एजेंट के द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनाकर अमेरिका भेजा गया। फर्जी पते पर पासपोर्ट भी एजेंट ने बनवाया। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की और आरोपित विनय प्रताप द्वारा बताए गए एजेंट अशोक कुमार को दिल्ली पुलिस ने जाँच में शामिल किया । यह वही अशोक कुमार है जो पहले चांगीगढ़ और फिर मोहाली सिटी सेंटर में गैर कानूनी रूप स्काई ट्रेल नामक इमिग्रेशन कंपनी चला रहा था । दो माह पहले ही मोहाली प्रशासन ने इस कंपनी के ऑफिस में छापा मारा था और कंपनी का ऑफिस बंद करवाया गया था।
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने को बताया कि अशोक कुमार की तलाश की जा रही है। उसके जीरकपुर ठिकाने पर नोटिस चस्पा किया गया है। यह मामला फर्जी नाम से अमेरिका भेजने का है। डिपोर्ट हुए व्यक्ति ने जांच के दौरान जीरकपुर निवासी अशोक कुमार का नाम लिया है।