Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में छिपा 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पानीपत। बिहार के पटना जिले में दर्ज लूट और गोलीकांड के मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस और आठ मरला चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है। उसे गांव महराणा के पास से काबू किया गया। आरोपी पटना में एक व्यक्ति को गोली मारकर मोबाइल और चेन लूटने समेत तीन लूट की वारदातों में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पानीपत में छिपा हुआ था।

मुख्यालय डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि लखीसराय के हलसी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरियाणा के पानीपत में शरण लिए हुए है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सौरभ के नेतृत्व में बिहार पुलिस की टीम पानीपत पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

एएसआई बिजेंद्र की मदद से संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। बिहार पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में दर्ज तीन आपराधिक मामलों में अंकित की संलिप्तता पाई गई थी। मार्च माह में उसने पटना निवासी शकेंद्र को गोली मारकर उसका मोबाइल और सोने की चेन लूटी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.