Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल दौरे पर अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, ‘सनातन सड़क योजना’ का उठाया सवाल

सिरमौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिमाचल प्रदेश के निजी दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि जब ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए ऐसी योजना बन सकती है तो आश्रमों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए अलग योजना क्यों नहीं बनाई जा सकती।

जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के दौरे के दौरान उन्होंने यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग की कच्ची सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। हिमाचल से रवाना होने के बाद किए गए पोस्ट में उन्होंने ‘सनातन सड़क योजना’ की परिकल्पना का जिक्र करते हुए लिखा कि इससे धार्मिक मार्गों का विकास होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही उन्होंने अपने अंदाज में वर्तमान शासन पर तंज भी कसा।

जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने बाबा ओम स्वामी से मुलाकात की। यह दौरा निजी और धार्मिक बताया गया, जिसे गोपनीय रखा गया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन के पास इस उच्च-प्रोफाइल यात्रा का कोई औपचारिक कार्यक्रम दर्ज नहीं था।

करीब तीन घंटे आश्रम में बिताने के बाद वह दोपहर लगभग 12 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.