Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ो, वरना आंदोलन: अभय चौटाला

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में न्याय की मांग जोरदार तरीके से उठी। सभा में इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला विशेष रूप से उपस्थित रहे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड के दोषियों और साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो इनेलो इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी और सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ा है।

अभय चौटाला ने नफे सिंह राठी को जनसमर्पित और संघर्षशील नेता बताते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ के बराही रोड पर नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्मेदारी यूके में रह रहे कुख्यात अपराधी कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें दो शूटर शामिल हैं, जबकि दो अन्य हमलावर अभी फरार बताए जा रहे हैं।

मामले में यूके में रह रहे चार आरोपियों,कपिल सांगवान उर्फ नंदू, अतुल गुलिया, नकुल सांगवान और खुशप्रीत लाठरको अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। परिजन और इनेलो कार्यकर्ता इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी साजिशकर्ता कानून के शिकंजे में नहीं आते, तब तक न्याय अधूरा रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.