Facebook-f Youtube X-twitter

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बड़ा उछाल संभव, 10 मार्च अहम

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी की संभावना बढ़ गई है। 25 फरवरी 2026 को दिल्ली में नेशनल काउंसिल-जेसीएम (JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की लंबी बैठक हुई, जिसमें वेतन आयोग को सौंपने के लिए मेमोरेंडम तैयार करने पर जोर दिया गया। लगभग दो घंटे चली इस उच्चस्तरीय चर्चा का मुख्य केंद्र सैलरी स्ट्रक्चर में व्यापक बदलाव का खाका तैयार करना था।

बैठक में प्रमुख मुद्दों में फिटमेंट फैक्टर को 3.25 तक ले जाने की मांग, न्यूनतम वेतन की नई सीमा तय करना, सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 7% करना, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और मेडिकल अलाउंस जैसे भत्तों का पुनर्गठन और निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन पैटर्न तैयार करना शामिल था। रेलवे कर्मचारियों की यूनियन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि इन प्रस्तावों पर जोर देने का मकसद कर्मचारियों के वित्तीय स्तर को सुधारना और महंगाई से निपटने में मदद करना है।

साथ ही, बैठक में समानता की मांग और NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉईज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने केंद्र शासित प्रदेशों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों को JCM में उचित प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता जताई। पुराने पेंशन योजना (OPS) की बहाली भी बैठक में प्राथमिकता बनी रही।

जैसा कि बैठक में निर्णय लिए गए, अगली निर्णायक बैठक 10 मार्च को होगी। इस दिन चर्चाओं को अंतिम रूप देकर संयुक्त मेमोरेंडम तैयार किया जाएगा और औपचारिक रूप से वेतन आयोग को सौंपा जाएगा। अगर फिटमेंट फैक्टर और 7% इंक्रीमेंट जैसी मांगों को मंजूरी मिलती है, तो एक साधारण चपरासी की सैलरी भी 58,500 रुपये तक पहुंच सकती है। इस फैसले से करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति और भविष्य प्रभावित होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.