Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में सड़क हादसा: नर्सिंग छात्रा की मौत, युवक गंभीर

हांसी | नेशनल हाईवे पर गढ़ी गांव के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नर्सिंग छात्रा लक्ष्मी की जान चली गई। सोरखी पुलिस चौकी ने घायल युवक पुनीत का बयान दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में रोहतक के श्याम कॉलोनी निवासी पुनीत ने बताया कि वह पी दास प्रोजिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीएनसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसकी दोस्त लक्ष्मी मदीना के एक नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। लक्ष्मी कॉलेज से कुछ कागजात लेने आई थी और उसने पुनीत को मदीना बुलाया।

पुनीत अपने दोस्त सचिन की बाइक लेकर मदीना पहुंचा। वहां लक्ष्मी ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और उसे हिसार से दवाई लेनी है। इसके बाद दोनों बाइक से हिसार की ओर रवाना हुए। जब वे आरपीएस स्कूल गढ़ी के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में पुनीत हाईवे के किनारे झाड़ियों में जा गिरा, जबकि लक्ष्मी सड़क पर गिरकर ट्रक के पहियों की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुनीत को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी पढ़ाई में मेधावी थी और भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.