Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वित्त मंत्री के नाम पर फर्जी विज्ञापन, रिटायर्ड फौजी से 40 लाख ठगे

कुरुक्षेत्र  |  कुरुक्षेत्र में साइबर ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर एक सेवानिवृत्त सेना कर्मी से 40.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी कर स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग को झांसे में लिया और चरणबद्ध तरीके से बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली।

थानेसर के गांव बगथला निवासी शकीन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से रिटायर हैं। फेसबुक पर उन्हें “ग्लोबल टेक न्यूज” नाम से एक लिंक दिखाई दिया। लिंक खोलने पर वीडियो में देश की वित्त मंत्री की आवाज में निवेश योजना का प्रचार किया जा रहा था। वीडियो में दावा किया गया कि नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर 21 हजार रुपये जमा करने पर हर सप्ताह 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है।

विज्ञापन को सही मानते हुए शकीन सिंह ने लिंक पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर दी। कुछ ही देर बाद उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री की योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया है, इसलिए उनका ट्रेडिंग खाता खोला जा रहा है। उन्हें “सीनियर सिटीजन” बताकर विशेष छूट का भी लालच दिया गया।

कॉलर के कहने पर शिकायतकर्ता ने अपने लैपटॉप पर Proxtrend.com वेबसाइट खोली। ठगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए उनके बैंक खाते से 19,234 रुपये कथित ट्रेडिंग खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ दिन बाद फिर कॉल कर बताया गया कि निवेश की गई राशि पर लाभ हुआ है और यदि ज्यादा रकम लगाई जाए तो मुनाफा भी बढ़ेगा।

झांसे में आकर शकीन सिंह ने अलग-अलग तारीखों में निवेश के नाम पर कुल 40.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले निवेश संबंधी विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...

हरियाणा में बढ़ी गर्मी और उमस, रोहतक सबसे गर्म, आज बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.