Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

3200 करोड़ घोटाले का आरोपी लविश पर रेड कॉर्नर नोटिस, प्रत्यर्पण शुरू

मध्य प्रदेश  | मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी लविश चौधरी उर्फ नवाब के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा लिया है। आरोपी फिलहाल दुबई में होने की पुष्टि हुई है और उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसटीएफ के अनुसार, इससे पहले ब्लू कॉर्नर नोटिस के जरिए इंटरपोल की मदद से दुबई में लविश की लोकेशन और गतिविधियों से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाए गए थे। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। यह मध्य प्रदेश एसटीएफ का पहला मामला है, जिसमें किसी फरार आरोपी को विदेश से वापस लाने की औपचारिक कार्रवाई शुरू की गई है।

एसटीएफ ने इंदौर की विशेष अदालत में प्रत्यर्पण संबंधी याचिका दाखिल की है। अदालत की मंजूरी मिलने के बाद आवश्यक दस्तावेज सीआईडी के माध्यम से राज्य सरकार को भेजे जाएंगे और फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय के जरिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौंपे जाएंगे। यदि कानूनी प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई तो अगले तीन से चार महीनों में यूएई की अदालत से प्रत्यर्पण को मंजूरी मिल सकती है।

एसटीएफ के एआईजी नवीन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और केस डायरी हिंदी में हैं, जबकि यूएई की अदालतों में सुनवाई अरबी भाषा में होती है। ऐसे में करीब 200 दस्तावेजों का अरबी में अनुवाद कराया जा रहा है और उनकी अंग्रेजी प्रतियां भी तैयार की जा रही हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस घोटाले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की गई है। तीन डायरेक्टर स्तर के लोग भी गिरफ्त में हैं। जांच के दौरान 260 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एआई आधारित फॉरेक्स ट्रेडिंग और मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) स्कीम के जरिए निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। अब एसटीएफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए मुख्य साजिशकर्ता को भारत लाकर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.