Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लंबे सूखे से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका, मार्च से ही दिख सकते हैं असर

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश न होने के कारण जल शक्ति विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। विभाग को आशंका है कि यदि ड्राई स्पेल इसी तरह जारी रहा तो इस बार पेयजल संकट तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर 15 अप्रैल के बाद जिन क्षेत्रों में पानी की कमी महसूस की जाती थी, वहां इस वर्ष मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह से ही स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

जल शक्ति विभाग ने संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्रिम रणनीति बनानी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों से पहले ही जल स्रोतों के घटते स्तर को देखते हुए योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में दो से तीन पेयजल योजनाएं ऐसी हैं, जहां जल उपलब्धता में कमी के चलते वितरण समय में लगभग 10 मिनट की कटौती की गई है। हालांकि अधिकांश योजनाएं अभी सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।विभाग के अनुसार, सबसे पहले स्प्रिंग (चश्मों) पर आधारित पेयजल योजनाएं प्रभावित होती हैं। इसके बाद छोटे नालों और खड्डों पर निर्भर योजनाओं पर असर दिखाई देता है। ब्यास, न्यूगल और बनेर खड्ड जैसे बड़े स्रोतों पर आधारित योजनाओं पर फिलहाल ड्राई स्पेल का सीमित प्रभाव है। यदि सूखा लंबा खिंचता है, तो छोटी योजनाओं को बड़ी पेयजल योजनाओं से इंटरलिंक कर आपूर्ति बनाए रखने की तैयारी की जा रही है।जल शक्ति विभाग कांगड़ा जोन के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश नहीं हुई तो अप्रैल के मध्य में आने वाली समस्या इस बार मार्च में ही सामने आ सकती है। विभाग का प्रयास रहेगा कि लोगों को न्यूनतम असुविधा हो और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.