Facebook-f Youtube X-twitter

बच्चों पर सीबीएसई थोपने के बजाय आदर्श मुख्यमंत्री स्कूल खोलने की मांग: सुनील शर्मा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि बच्चों पर अचानक सीबीएसई बोर्ड लागू करने की बजाय प्रदेश सरकार को आदर्श मुख्यमंत्री स्कूल शुरू करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने वीरवार को प्रेसवार्ता में अभिभावकों और बच्चों की नाराज़गी को रेखांकित करते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की।

सुनील शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्कूलों को सीबीएसई में मर्ज करने का निर्णय लिया है, जो पूरी तरह से गलत है। उनका कहना है कि ब्रांड बदलने से शिक्षा की गुणवत्ता नहीं बढ़ती, क्योंकि सीबीएसई में भी वही एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी, जो वर्तमान में एचपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई जा रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि सीबीएसई में बदलने के बावजूद शिक्षक वही रहेंगे और विद्यार्थी भी वही होंगे जो वर्तमान में बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। इस परिस्थिति में, सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है, तो बोर्ड कर्मचारी यूनियन न्यायालय का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हटेगी।सुनील शर्मा ने यह भी बताया कि कई स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, जो परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। “सरकार क्वालिटी एजुकेशन की बात करती है, लेकिन इस तरह के निर्णय बच्चों के मनोबल को प्रभावित कर रहे हैं।उन्होंने अभिभावकों और बुद्धिजीवी वर्ग से विचार-विमर्श के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही। सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह मामला सीधे छात्र हित से जुड़ा है और यूनियन छात्र हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

उनकी अपील है कि सरकार एक बार फिर से निर्णय की समीक्षा करे, ताकि बच्चों और अभिभावकों के बीच असमंजस दूर हो सके और शिक्षा का स्तर सुरक्षित रहे।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन, ने कहा कि बच्चों पर सीबीएसई थोपने की बजाय प्रदेश में आदर्श मुख्यमंत्री स्कूल खोले जाने चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.