Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना कचहरी में हवालाती को नशा देने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने स्मैक-कैप्सूल किए बरामद

लुधियाना  | लुधियाना की जिला कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक युवक द्वारा पेशी पर आए हवालाती को नशा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते यह साजिश नाकाम हो गई और आरोपी हवालाती की जेब से नशीले कैप्सूल और स्मैक बरामद कर ली गई। पुलिस ने हवालाती के खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया है, जबकि नशा देने वाला युवक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार खन्ना पुलिस लाइन में तैनात हवलदार विपिन कुमार अपनी टीम के साथ कचहरी में ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बंद हवालाती हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी दोराहा को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था।

पेशी के बाद जब पुलिस कर्मी उसे दोबारा हथकड़ी लगा रहे थे, तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और चुपके से हवालाती को प्लास्टिक का एक लिफाफा थमा दिया। इसके बाद वह तुरंत मौके से फरार हो गया।

इस दौरान हवलदार विपिन कुमार को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने तुरंत हवालाती को काबू में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में रखे 16 नशीले कैप्सूल और करीब 45 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार युवक की पहचान के लिए कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.