Facebook-f Youtube X-twitter

नेहरू और कांग्रेस ने देश को किया कंप्रोमाइज्ड : मोहनलाल बड़ौली

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक स्वार्थी और सत्ता केंद्रित पार्टी है, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई मौकों पर देश की अस्मिता और राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज किया है।

बड़ौली ने कहा कि हाल के दिनों में राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘कंप्रोमाइज्ड’ शब्द को लेकर देश में चर्चा हो रही है, लेकिन असल में यह सवाल उठना चाहिए कि इतिहास में वास्तव में कौन ‘कंप्रोमाइज्ड’ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय लिए गए कई फैसलों ने देश की सुरक्षा और रणनीतिक हितों को कमजोर किया।

उन्होंने कहा कि उस दौर में विदेशी खुफिया एजेंसियों के प्रभाव को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। नेहरू के विशेष सहायक एम.ओ. मथाई को लेकर भी कई आरोप लगाए जाते रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि उस समय देश की संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने को लेकर भी सवाल उठे थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी थीं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीमा और क्षेत्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि तिब्बत और अक्साई चिन जैसे मामलों में उस समय लिए गए फैसलों पर आज भी बहस होती है। उनका कहना है कि इन निर्णयों का असर बाद के वर्षों में भारत-चीन संबंधों और सीमा विवादों पर पड़ा।

उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय सैन्य तैयारियों और रणनीतिक फैसलों को लेकर भी कई आलोचनाएं सामने आई थीं। बड़ौली ने कहा कि देश के इतिहास से सीख लेकर भविष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.