Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

3.5 करोड़ वसूली के लिए राइस मिल मशीनरी की नीलामी, दूसरी बार भी नहीं लगी बोली

नारायणगढ़। करीब 3.5 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए सील की गई चांदसोली स्थित श्री कृष्णा राइस मिल की मशीनरी की नीलामी गुरुवार को दूसरी बार भी बिना किसी बोली के समाप्त हो गई। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन कोई भी बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने नहीं पहुंचा।

नीलामी के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट निशांत राठी, एएफएसओ विनय सैनी, इंस्पेक्टर विकास पपनेजा, इंस्पेक्टर क्रांति और पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं, लेकिन बोलीदाता न आने के कारण नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह औपचारिक बनकर रह गई।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मिल में लगी मशीनरी लगभग नई स्थिति में है। इसी आधार पर सरकार के निर्देशानुसार इसकी न्यूनतम बोली करीब 1.40 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। तकनीकी तौर पर मशीनरी का उपयोग कम हुआ है, इसलिए उसकी कीमत कम नहीं आंकी गई।

हालांकि बाजार से जुड़े अन्य मिल संचालकों का मानना है कि मशीनरी भले ही अच्छी स्थिति में हो, लेकिन एक बार इस्तेमाल होने के बाद उसे नई मशीनरी के बराबर कीमत पर खरीदना व्यावहारिक नहीं है। कारोबारियों के अनुसार नीलामी में संपत्ति सामान्य बाजार कीमत से कम पर ही आकर्षक बनती है। यही कारण माना जा रहा है कि लगातार दूसरी बार भी कोई बोलीदाता सामने नहीं आया।

जानकारी के अनुसार खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के दौरान इस मिल को 56,338.125 क्विंटल धान आवंटित किया गया था। निर्धारित समयसीमा तक पूरा कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) जमा न कराने के कारण करीब 3.5 करोड़ रुपये की देनदारी सामने आई। इसके बाद 19 दिसंबर को मिल को सील कर संपत्ति कुर्क कर दी गई और रिकवरी के लिए मशीनरी की नीलामी का निर्णय लिया गया।

इससे पहले 16 जनवरी को भी नीलामी की पहली कोशिश असफल रही थी। दूसरी बार प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ प्रक्रिया आयोजित की थी, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती और पुलिस सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई बोलीदाता सामने नहीं आया।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी निशांत राठी ने बताया कि नीलामी के लिए टीम मौके पर पहुंची थी और करीब चार घंटे तक इंतजार भी किया गया, लेकिन कोई भी बोली लगाने नहीं आया। अब इस संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.