Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी के कबाड़खाने में भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

भिवानी। शहर के बावड़ी गेट इलाके के पास स्थित एक कबाड़खाने में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन कर्मचारी संजय शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। आग लगने से हुए नुकसान का सही आकलन गोदाम मालिक द्वारा ही किया जा सकेगा।

वहीं ट्रैफिक एसएचओ संजय ने बताया कि वह उस समय ड्यूटी पर मौजूद थे। धुआं उठता देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर बाउंड्री फांदकर बाहर निकल आए थे। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भी भीषण आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.