Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घरौंडा सीएचसी में मेडिकल के दौरान दो पक्ष भिड़े, चले ईंट-पत्थर

करनाल। घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में  मेडिकल कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आपातकालीन कक्ष के पट्टी कक्ष में ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

सीएचसी घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. प्रशांत राणा ने घरौंडा थाना में दी शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर-6 निवासी आकाश लड़ाई-झगड़े में घायल होने के बाद कुछ लोगों के साथ मेडिकल करवाने और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था।

इसी दौरान गांव कोहंड निवासी अनुज भी अपने साथियों के साथ मेडिकल करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पट्टी कक्ष में फिर से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

शिकायत के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे आपातकालीन कक्ष के पट्टी कक्ष का दरवाजा टूट गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टाफ का काम भी प्रभावित हुआ। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि झगड़े के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

एसएमओ डॉ. प्रशांत राणा ने पुलिस से दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अस्पताल में तैनात चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा के लिए आपातकालीन कक्ष में पुलिसकर्मी तैनात करने की भी मांग की है।

वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एसएमओ की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

3,600 स्कूलों में 7.5 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचेगा नशा विरोधी अभियान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को अब स्कूल स्तर पर और व्यापक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने राज्य के करीब 3,600 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के 7.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ने की योजना बनाई है।इसका उद्देश्य केवल नशे के नुकसान के बारे में जानकारी...

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया

एजेंसी | देहरादूनउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से त्यागपत्र दिया है।रावत का यह फैसला उनके पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी)...

ब्रिक्स के साझा घोषणापत्र में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा

एजेंसी | नई दिल्लीभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख अपनाते हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। ब्रिक्स के साझा घोषणापत्र में...

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.