Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी-दादरी में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, गिरफ्तारी तक शव लेने से इंकार

चरखी-दादरी। जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के मामले में पीड़ित परिवार ने विरोध जताया है। छात्रा के पिता ने पोस्टमार्टम के बाद भी शव लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जाती, तब तक वे शव नहीं लेंगे।

परिजनों के साथ गांव के पूर्व सरपंच और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे तक दादरी पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन परिवार अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह वह स्कूल में रोल नंबर लेने गई थी, क्योंकि 26 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होनी थीं। इसी दौरान उसकी एक सहेली उसे दादरी शहर ले आई। आरोप है कि वहां उसे कॉफी पिलाई गई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चार युवक उसे कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

परिजनों के अनुसार होश आने पर छात्रा ने खुद को एक पार्क में पाया। उसने अपनी सहेली को फोन कर पूरी घटना बताई। सहेली ने यह जानकारी छात्रा के पिता को दी। बाद में एक अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया गया कि लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी है। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को एक आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया है। साथ ही उस सहेली के बारे में भी जानकारी दी गई है, जो छात्रा को गांव से करीब 50 किलोमीटर दूर दादरी लेकर आई थी। इसके बावजूद चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांव के पूर्व सरपंच ने कहा कि पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उनका कहना है कि जब

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.