Facebook-f Youtube X-twitter

शादी के पांच दिन बाद दुल्हन फरार,पुलिस से मिला पीडि़त परिवार, न्याय की गुहार

हमीरपुर, अरविन्द – ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के डुढाणा गांव के एक परिवार का शादी के बाद सपना अधूरा रह गया। वर्ष 2025 में हुई शादी में लाखों रुपए खर्च होने के बाद दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही और फिर बहाना बनाकर चली गई। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर विवाह में खर्च किए गए पैसे की वसूली की मांग की है।

डुढाणा निवासी संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 में उनकी शादी लुधियाना के मछीवाड़ा में हुई थी। शादी में बिचौले के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए खर्च किए गए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही महिला घर छोड़कर चली गई और उसके बाद लौटकर नहीं आई। संजय कुमार का कहना है कि महिला ने शुरुआत में कहा था कि वह दो दिन में लौट आएगी, लेकिन अब तक वह घर नहीं आई।संजय ने बताया कि बिचौले ने शादी के लिए राशि ली थी, लेकिन दुल्हन फरार होने के बाद उसने किसी दूसरी लड़की से शादी करवाने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि शादी के सिलसिले में उन्हें मछीवाड़ा छह बार जाना पड़ा, जिसमें 60 हजार रुपए और खर्च हो गए। संजय ने कहा कि वह अब दुल्हन नहीं चाहते, लेकिन शादी में खर्च किए गए पैसे वापस दिलाए जाएं।

महिला निर्मला देवी, जो संजय की मां हैं, ने कहा कि उनकी बेटी की शादी के लिए लाखों रुपए खर्च हुए, लेकिन लड़की कुछ ही दिनों में अपने रिश्तेदारों के साथ घर छोड़कर चली गई। उनका कहना है कि इस तरह से परिवार को न केवल आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ी।मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि यह मामला उनके पास भी पहुंचा है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और बिचौलियों व महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस विभाग ने भी प्रारंभिक तौर पर मामले की जानकारी ली है और जांच प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इस घटना से क्षेत्र में शादी-ब्याह में बिचौलियों की भूमिका और लोगों के साथ धोखाधड़ी की समस्या पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं।पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल शादी का नुकसान वसूलना है, ताकि अन्य लोग भी ऐसी धोखाधड़ी का शिकार न हों। उन्होंने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.