Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

11 साल बाद भी अटका कोसली बाईपास, विधानसभा में गूंजा मुद्दा

चंडीगढ़। कोसली बाईपास के निर्माण में हो रही देरी का मामला विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया गया। विधायक अनिल यादव ने कहा कि बाईपास न बनने के कारण कोसली स्टेशन के पास बने आरओबी और मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने करीब 11 वर्ष पहले कोसली कस्बे में बाईपास निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ सकी। पिछले दो वर्षों से भूमि खरीद का प्रस्ताव सरकार की उच्च स्तरीय खरीद समिति के पास लंबित है। इस देरी के चलते कोसली स्टेशन के निकट आरओबी पर ट्रैफिक जाम की स्थिति आम हो गई है।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़-नारनौल क्षेत्र से झज्जर, दिल्ली और बहादुरगढ़ की ओर जाने वाली बजरी और क्रशर से लदी भारी गाड़ियां भी कोसली आरओबी से होकर गुजरती हैं। इससे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है और रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। विधायक ने सरकार से मांग की कि बाईपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के जवाब के बाद विधायक ने मुआवजे के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने बताया कि हाई लेवल परचेज कमेटी ने भूमि का मुआवजा 60 लाख रुपये प्रति एकड़ तय किया है, जबकि धनिया गांव में सर्किल रेट 39.70 लाख रुपये और सादत नगर में 47.88 लाख रुपये प्रति एकड़ है। किसानों की मांग है कि ई-भूमि पोर्टल पर जमीन का मूल्य 60 लाख रुपये प्रति एकड़ से अधिक निर्धारित किया जाए, तभी वे भूमि देने पर सहमत होंगे।

फिलहाल इस परियोजना के लिए 23.9 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि विधायक एक बार भू-स्वामियों से बातचीत कर सहमति बनाने का प्रयास करें। इसके बाद मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और कोसली बाईपास योजना को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.